Search

 
 
 

पलामू निकाय चुनाव : सुबह 9 बजे तक 10.87% वोटिंग, मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें

जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर सोमवार की सुबह सात बजे से मतदान जारी है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग हो रही है.
 

Palamu :  जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर सोमवार की सुबह सात बजे से मतदान जारी है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग हो रही है.  जारी आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे तक विभिन्न निकायों में औसतन 9 से 13 प्रतिशत तक मतदान दर्ज किया गया है. 

 

वहीं मेदिनीनगर नगर निगम में 9.66 प्रतिशत, विश्रामपुर में 10.91 प्रतिशत, हुसैनाबाद में 13.41 प्रतिशत, हरिहरगंज में 10.6 प्रतिशत और छतरपुर में 9.77 प्रतिशत वोटिंग हुई है. 

 

सुबह 9 बजे तक पांचों निकायों में औसतन करीब 10.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. शुरुआती दो घंटों में हुसैनाबाद सबसे आगे रहा. 

 

इस बार मतदान बैलेट पेपर पर हो रहा है, जिस कारण मतदान करने में थोड़ा अधिक समय लग रहा है. इसके बावजूद मतदाताओं में उत्साह की कमी नहीं है. 

 

मेदिनीनगर के विभिन्न बूथों पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं. पोखराहा खुर्द स्थित मतदान केंद्र पर बड़ी संख्या में महिला और पुरुष मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं.

 

प्रशासन ने सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही