Palamu : जिले के सदर थाना क्षेत्र के चियांकी के राइस मील के पास एक किराये के मकान से 12 साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से 23 मोबाइल, आठ कंप्यूटर समेत कई इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किये हैं. पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है. पुलिस जानकारी ले रही है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि साइबर अपराधी गिरोह का विदेशी कनेक्शन है.
पलामू : किराये के मकान से 12 साइबर अपराधी धराये, गिरोह का विदेशी कनेक्शन
Last Updated: Mar 30, 2024 12:00 AM (IST)