Search

 
 
 

पलामू : गैस सिलेंडर फटने से 12 लोग झुलसे, 5 की हालत गंभीर

 
Palamu: पलामू के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के अररुआ खुर्द में घरेलू सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया. इस घटना में 11 से ज्यादा लोग झुलस गए, जिसमें 5 की हालत गंभीर बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार अररुआ खुर्द में रहनेवाले आजम रिजवी के घर में खाना बनाने के दौरान गैस में आग लग गई. गैस में लगी आग को बुझाने के लिए कुछ लोग पड़ोस से भी उनके घर पहुंचे. इसी बीच सिलिंडर फट गया. इस हादसे में 11 से ज्यादा लोग झुलस गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए बिहार के औरंगाबाद लेकर चले गए. घटना के बाद थाना प्रभारी सुदामा दास घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने हर संभव मदद का भरोसा दिया है. इसे भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-fertilizer-factory-workers-union-leader-arrested-lucky-escapes/">धनबाद:

फर्टिलाइजर फैक्ट्री वर्कर्स यूनियन नेता गिरफ्तार, बच निकला लक्की
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही