Search

 
 
 

पलामू : मालगाड़ी से गिरकर 12 वर्षीय बच्चा घायल, स्थिति नाजुक

 
Hussainabad (Palamu) :  जिले के हैदरनगर थाना अंतर्गत लउवाखंड के पास मालगाड़ी से एक 12 साल का बच्चा गिरकर घायल हो गया. स्थानीय लोगो की मदद से उसे हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर कर दिया. हालांकि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण परिजन उसे घर लेकर चले गये. जहां बच्चे कीस्थिति गंभीर बनी हुई है. बच्चे की पहचान हुसैनाबाद नगर पंचायत के सैदाबाद निवासी उमाशंकर कुमार के रूप में हुई है. (पढ़ें, मणिपुर">https://lagatar.in/sc-reacts-to-manipur-incident-calls-for-response-from-central-and-state-government-said-government-should-take-action-otherwise-we-will/">मणिपुर

घटना पर SC के तेवर तल्ख, केंद्र और राज्य सरकार से जवाब तलब किया, कहा, सरकार कार्रवाई करे, नहीं तो हम करेंगे)

खेलते-खेलते मालगाड़ी में चढ़ गया था बच्चा 

परिजनों के अनुसार, बच्चा जपला रेलवे स्टेशन के समीप अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था. खेलते-खेलते वो मालगाड़ी पर चढ़ गया. इसी दौरान मालगाड़ी खुल गया और वह नीचे गिर गया. इस हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. इसे भी पढ़ें : हाजीपुर">https://lagatar.in/priests-murder-in-hajipur-vijay-sinha-met-the-victims-family-held-the-state-government-responsible/">हाजीपुर

में पुरोहित की हत्या, पीड़ित परिवार से मिले विजय सिन्हा, राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही