Search

 
 
 

पलामू : 15 दिवसीय चैती नवरात्र संपन्न, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

 
Haider Nagar/Palamu:  हैदर नगर माता दरबार में हर वर्ष की भांति इस वर्ष 15 दिवसीय चैती नवरात्र में विषेश पूजा अर्चना के साथ संपन्न हो गया है. कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता दरबार में मांथा टेक कर मन्नतें मांगी. साथ ही विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की. हैदर नगर माता दरबार में वर्ष में दो बार मेला का आयोजन किया जाता है. चैत शुक्ल पक्ष एकम तिथि से पूर्णिमा तक आसीन शुक्ल पक्ष एकम तिथि से पूर्णिमा तक मेला का आयोजन किया जाता है. इस मेले में झारखंड व बिहार सहित उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश व बंगाल से भी भक्तों का आना जाना लगा रहता है. मंदिर के महंत सुरेंद्र दास त्यागी के अलावा धाम कमिटी के सचिव राम अशरेष सिंह, रवींद्र कुमार सिंह, गुरु प्रताप नाथ साहीदेव आदि ने कहा कि मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने की व्यवस्था भी की जाती है. सप्ताह में प्रत्येक शुक्रवार को माता का श्रृंगार के साथ विशेष पूजा अर्चना भी की जाती है. मंदिर के पुजारी अमित पांडे ने कहा कि इस वर्ष चैत नवरात्र में पांच लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच कर मां भगवती की पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी है. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-after-nomination-india-alliances-joint-candidate-joba-majhi-showed-strength/">चाईबासा

: नामांकन के बाद इंडिया गठबंधन की साझा प्रत्याशी जोबा माझी ने किया शक्ति प्रदर्शन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही