Search

 
 
 

पलामू : 150 बोझा अरहर जलकर खाक, ग्रामीणों की एकजुटता से बुझी आग

 
Medininagar:  चैनपुर प्रखंड के पूर्वडीहा गांव में रविवार दोपहर 12 बजे अचानक अरहर के बोझा में आग लग गयी. इस घटना में झारखंड पुलिस के जवान कुंदन दूबे के घर के सामने रखे अरहर के लगभग 150 बोझे राख हो गये. अचानक आग लगने से आसपास हड़कंप मच गया. दमकल पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी. क्योंकि बगल में ही ट्रैक्टर खड़ा था, जिसका आंशिक हिस्सा आग से क्षतिग्रस्त हुआ है. हवा के तेज झोंको के बीच बगल में खपड़ैल मकान में आग फैलने का खतरा था, लेकिन एकजुटता का परिचय देते हुए ग्रमीणों ने आग बुझायी. आग बुझाने वालों में संदीप दूबे, भरत दूबे,सौरभ दूबे, अविनाश, विक्रांत, सुमित, मनु, रिशु, बड़ू सहित कई ग्रामीण शामिल थे. इसे भी पढ़ें-महुदा">https://lagatar.in/mahuda-police-caught-one-smuggler-with-eight-kilos-of-ganja-another-absconding/">महुदा

पुलिस ने आठ किलो गांजा के साथ एक तस्कर को दबोचा, दूसरा फरार
[wpse_comments_template]­­
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही