Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : सुआ स्कूल में चारदीवारी निर्माण का शिलान्यास समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
चारदीवारी निर्माण होने से बच्चें रहेंगे सुरक्षित : जिप सदस्य बासु Medininagar:  सदर प्रखंड के सुआ गांव में जिला परिषद सदस्य बासु देवी और सुआ मुखिया दुलारी देवी ने 37 लाख 92 हजार की लागत से बनने वाले चारदीवारी निर्माण का शिलान्यास किया. जिला परिषद बासु देवी के प्रयास से यह संभव हो पाया. मौके पर जिप सदस्य बासु देवी ने कहा कि जिला परिषद बनने के बाद क्षेत्र का समुचित विकास हुआ है. क्षेत्र के विकास के लिए वे संकल्पित हैं. उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक मिले इसके लिए प्रयासरत्त हैं. उन्होंने कहा कि स्कूल की चारदीवारी निर्माण हो जाने से विद्यार्थी सुरक्षित रहेंगे. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/jharkhands-film-will-be-given-international-recognition-horo/">झारखंड

की फिल्म को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलायी जाएगी : होरो

गांव में चल रही कई लाभकारी योजनायें : मुखिया दुलारी देवी

वहीं सुआ मुखिया दुलारी देवी ने कहा कि सुआ पंचायत में कई तरह की योजनाएं धरातल पर संचालित हो रही हैं. ग्राम सभा के माध्यम से सभी को लाभ दिया जा रहा है. मौके पर उप प्रमुख शीतल सिंह, सरजा मुखिया आनंद कुमार, उपाध्याय सिंह ,कौड़िया पंचायत समिति सदस्य अजीत सिंह, सदर विधायक प्रतिनिधि हृदया सिंह, कौड़िया मुखिया प्रतिनिधि रविंद्र सिंह, सुआ मुखिया प्रतिनिधि उपाध्याय सिंह, पोलपोल मुखिया प्रतिनिधि भारदुल सिंह, समाजसेवी सुरेंद्र साव, अजय कुमार ठाकुर, उदेश्वर बैठा, ठेकेदार अभिमन्यु तिवारी समेत कई लोग मौजूद थे. दूसरी खबर

हुसैनाबाद : भाजपा नेता कर्नल संजय सिंह ने आई केयर सेंटर का किया उद्घाटन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2023-10-15-at-18.17.40.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Hussainabad, Palamu:  जपला हैदरनगर मुख्य मार्ग पर गांव दीवान बिघा में शिखा आई केयर सेंटर की शुरूआत हुई. भाजपा सैन्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सह किसान ब्रिगेड के संरक्षक कर्नल डॉ संजय कुमार सिंह ने आई केयर का उद्घाटन किया. मौके पर कर्नल संजय सिंह के अलावा पारा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सहायक शिक्षक अभय सिंह, समाजसेवी चंचल सिंह, सुनील सिंह, नेत्र परीक्षक डॉ. विपिन कुशवाहा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे. कर्नल संजय सिंह ने कहा कि शिखा आई केयर क्लिनिक आम लोगों और गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगा. डॉ. विपिन कुशवाहा और इनका परिवार मानव सेवा के उद्देश्य से अपने कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं. इसके लिए इन्हें ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-rayyats-protested-against-giving-less-compensation-formed-struggle-committee/">लातेहार

: रैयतों ने कम मुआवजा देने का किया विरोध, बनाई संघर्ष समिति
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही