Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : पंचायत सचिव के पद पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की हुई जांच समेत 2 खबरें

Palamu :  पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश पर पंचायत सचिव के लिए नियुक्ति से संबधित अनुशंसित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की गई. शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र समेत अन्य कागजातों की जांच शुक्रवार से प्रारंभ हुई. अभ्यर्थियों के शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों की जांच 20 मई को भी होगा. पलामू जिले के समाहरणालय स्थित ब्लॉक सी के सभागार जांच चल रही है. प्रमाण पत्रों की जांच-सह-काउंसलिंग में पंचायती राज्य पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह, नीलाम पत्र पदाधिकारी कपिलदेव ठाकुर, सतबरवा के अंचल अधिकारी प्रशांत कुमार के अलावा राम लखन राम, विनोद प्रसाद गुप्ता, संजय कुमार आदि कर्मी जुटे हुए हैं. इसे भी पढ़ें :हटिया">https://lagatar.in/shortage-of-65-mw-power-in-hatia-grid-people-upset-due-to-mischief/">हटिया

ग्रिड में 65 मेगावाट बिजली की कमी, आंख मिचौली से लोग परेशान
दूसरी खबर

अखिल भारतीय रौनियार महासभा के अध्यक्ष की माता का निधन, लोगों ने व्यक्त की संवेदना

अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के अध्यक्ष सरवन प्रसाद गुप्ता की माता का निधन हो गया. रौनियार वैश्य महासभा रंका अनुमंडल के संयोजक अध्यक्ष, सचिव समेत समाज के अनेक लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है. झारखंड वैश्य महासभा के गढ़वा जिला अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, पलामू प्रमंडल के प्रवक्ता वेंकटेश नारायण, दिनेश प्रसाद गुप्ता, दामोदर प्रसाद गुप्ता, प्रेमचंद प्रसाद, भोला प्रसाद गुप्ता समेत अनेक लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. इसे भी पढ़ें :नक्सलवाद">https://lagatar.in/after-naxalism-the-goal-of-the-police-is-to-eliminate-social-evils-ig-lakda/">नक्सलवाद

के बाद सामाजिक कुरीतियों को खत्म करना पुलिस का लक्ष्य : आईजी लकड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही