Search

 
 
 

पलामू : सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मातम पसरा

पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़ा खुर्द गांव निवासी संदीप प्रसाद के पुत्र शशिकांत कुमार (22 वर्ष) की बीती रात एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी.
 

Palamu : पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़ा खुर्द गांव निवासी संदीप प्रसाद के पुत्र शशिकांत कुमार (22 वर्ष) की बीती रात एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी.


जानकारी केअनुसार शशिकांत कुमार देर रात बाइक पर अपने दोस्त को लेने डालटनगंज रेलवे स्टेशन जा रहा था. इसी दौरान साकन पीढ़ी गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.


घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल शशिकांत को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गये


अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही