Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : 48 जवानों की हत्या में शामिल 25 लाख के इनामी माओवादी नवीन यादव ने किया सरेंडर

Palamu : पलामू पुलिस के सामने 25 लाख के इनामी माओवादी नवीन यादव ने आत्मसमर्पण कर दिया है. नवीन यादव झारखंड-बिहार में हुए 60 से अधिक बड़े नक्सली हमलों में शामिल था. इसके खिलाफ दोनों राज्यों के कई थानों में मामला दर्ज है. सरकार ने पहले माओवादी नवीन पर 15 लाख का इनाम रखा था. जिसे बाद में बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया.

बूढ़ा पहाड़ और छकरबंधा के इलाके में था सक्रिय

नवीन नक्सलियों के गढ़ बूढ़ा पहाड़ और छकरबंधा के इलाके में सक्रिय था. जून 2016 में औरंगाबाद-गया सीमा पर बड़ा नक्सली हमला हुआ था. जिसमें  कोबरा बटालियन के 10 जवान शहीद हुए थे. उस दौरान हमले में माओवादियों का नेतृत्व नवीन यादव ही कर रहा था. पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी. नवीन यादव ने सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रेरित होकर सरेंडर किया है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही