Search

 
 
 

पलामू : मुहर्रम पर्व को लेकर दंडाधिकारी नियुक्त हुए विनय शर्मा समेत 3 खबरें

 
सनातन धर्मसभा केंद्रीय कमेटी पर ओर से सम्मानित होंगे मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारी : अजीत तिवारी Nilambar Pitambarpur, Palamu :  मुहर्रम को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए कुंदरी पंचायत के पूर्व मुखिया जितेंन्द्र शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में प्रखंड कार्यालय से पहुंचे प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी विनय कुमार शर्मा ने कहा कि मुहर्रम को लेकर प्रशासन सजग है. दंडाधिकारी नियुक्त किए गए हैं. कहीं कोई समस्या हो तो प्रशासन को सूचित करें. वहीं सनातन धर्मसभा के केन्द्रीय अध्यक्ष अजीत तिवारी ने कहा कि लेस्लीगंज प्रखंड में सनातन धर्मसभा के नेतृत्व में नई परंपरा की शुरुआत की जाएगी. दशमी के दिन प्रखंड मुख्यालय में आने वाले मोहर्रम कमेटी के सदस्यों को थाना परिसर में सम्मानित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-on-muharram-muslim-communities-read-the-fatia-of-the-fifth-in-the-imambara/">मनोहरपुर

: मुहर्रम पर इमामबाड़े में मुस्लिम समुदायों ने पांचवीं का फातिया पढ़ा

प्रशासन का करें सहयोग- थाना प्रभारी

अजीत तिवारी ने कहा कि सनातन धर्म हमेशा विश्वकल्याण की बात करता है इसलिए सभी त्यौहार हम सभी हिंदू मुस्लिम भाइयों को सौहार्दपूर्वक मनाना चाहिए. थाना प्रभारी गौतम कुमार राय ने आपसी सद्भाव के साथ संपन्न कराने में प्रशासन को सहयोग करने की अपील की. मुहर्रम को लेकर चिन्हित जगहों पर गश्ती की जाएगी. बैठक में जिला परिषद सदस्य बिजय राम मुखिया गुड्डी देवी, रेखा देवी अरबिंद शुक्ला संगीता देवी कृष्णा चौबे पंचायत समिति सदस्य कमेश यादव, बजरंगी सोनी, शलैश सिंह समेत कई लोग मौजूद थे. दूसरी खबर

पांकी में शांति समिति की बैठक, आपसी सद्भाव से मनेगा मुहर्रम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/WhatsApp-Image-2023-07-24-at-18.28.21-1111.jpg"

alt="" width="600" height="320" /> Panki: मुहर्रम पर्व को लेकर थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता पांकी सीओ निर्भय कुमार ने किया. मौके पर मुहर्रम के पर्व को शांति एवं सद्भावना से मनाने को लेकर चर्चा की गयी. सीओ एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों ने विभिन्न अखाड़ों से जुलूस के आयोजन एवं रुट सम्बन्धित जानकारी ली. मौके पर सीओ निर्भय कुमार ने कहा कि मुहर्रम पर्व को शांति और आपसी समन्वय से मनाना है. लोग सभी सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए जुलूस निकालेंगे. बैठक में पांकी बस्ती के रुट को बदल कर पांकी कर्पूरी चौक तथा थाना रोड होकर करने पर चर्चा की गयी. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-congressmen-protest-against-inhumanity-with-women-in-manipur-by-taking-out-a-candle-march/">जमशेदपुर

: मणिपुर में महिलाओं से अमानवीयता पर कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध

जुलूस के लिए रूट बदलने पर चर्चा

पांकी पुलिस निरीक्षक अरुण महथा ने कहा कि सर्वसम्मति से दोनों पक्ष रुट बदलने पर राजी हैं. वरीय पदाधिकारियों को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा जायेगा. यदि वरीय पदाधिकारी नए रुट पर आदेश देंगे तो नए रुट का उपयोग होगा. अन्यथा पारम्परिक रुट पर ही जुलूस निकाला जायेगा. थाना प्रभारी रंजीत यादव ने कहा कि मुहर्रम के शांतिपूर्ण समापन के लिए पुलिस फोर्स की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी. सद्भाव को बिगाड़ने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जायेगा. किसी भी तरह के व्यवधान होने पर कोई भी कानून अपने हाथ में न लेंगे. तत्काल थाना को सूचना देंगे. शांति समिति की बैठक में प्रमुख पंचम प्रसाद, उपप्रमुख अमित कुमार चौहान, पांकी जनरल एनामूल आज़ाद, मुखिया हाफिजुल्लाह अंसारी, प्रेम प्रसाद, नेहाल अंसारी, प्रद्युमन सिंह, अनिता लोहरा, अरविन्द सिंह, सुरेंद्र सिंह, सदर अबुल हसन, मारूफ अंसारी, रफीक अंसारी, लवली गुप्ता, रफीक अंसारी, बबलू अंसारी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. तीसरी खबर

मोटरसाइकिल के धक्के से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

Nilambar Pitambarpur : लस्लीगंज थाना क्षेत्र के पांकी-मेदनीनगर मुख्य पथ राजोगाडी में मोटरसाइकिल के टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने युवक को लेस्लीगंज सीएचसी लाया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर भेज दिया. युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेदिनीनगर से रांची रेफर किया गया. रांची जाने के क्रम में घायल युवक ने दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान राजोगाड़ी निवासी रामधनी मिश्रा के 35 वर्षीय मुकेश मिश्रा के रूप में हुई है. वहीं मोटरसाइकिल चालक को भी गंभीर रूप से चोट लगी है. घटना से गांव में मातम पसरा है. परिजन सदमे में हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही