Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : 4 बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 18 बाइक बरामद, मास्टर माइंड फरार

Palamu : पलामू में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 4 बाइक चोरों को पकड़ा है. उनकी निशानदेही पर चोरी की 18 बाइक बरामद की गई है. पुलिस ने सभी चोरों को जेल भेज दिया. पलामू अभियान एसपी सह सदर एसडीपीओ ऋषभ गर्ग ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पलामू पुलिस को बुधवार को गुप्त सूचना मिली थी कि लातेहार, चतरा व पलामू के अलग-अलग क्षेत्रों से बाइक चोरी कर पांकी व मनिका थाना क्षेत्र में लाकर बेचने व खरीदने का कार्य किया जा रहा है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए चार चोर सुनील विश्वकर्मा, मिनहाज अंसारी, मनदीप कुमार रवि और मंटू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें : दिशा">https://lagatar.in/the-pain-of-peoples-representatives-spilled-in-the-meeting-of-disha-said-the-information-about-the-foundation-stone-of-the-schemes-is-not-even-given/">दिशा

की बैठक में छलका जनप्रतिनिधियों का दर्द, कहा- योजनाओं के शिलान्यास की जानकारी तक नहीं दी जाती
पूछताछ में पहले तो सभी खुद को निर्दोश बताते रहे, जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो सभी टूट गए और राज उगल दिया. बताया 18 बाइक की चोरी की है. सभी बाइक को बेचने की फिराक में हैं. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर सभी 18 बाइक को बरामद कर लिया. ऋषभ गर्ग ने कहा कि इस चोरी का मुख्य सरगना गोल्डन अंसारी अभी फरार है. पुलिस जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लेगी. इसे भी पढ़ें : ईद">https://lagatar.in/tight-security-arrangements-for-eid-deployment-of-6-thousand-additional-soldiers/">ईद

को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध, 6 हजार अतिरिक्त जवानों की तैनाती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही