Search

 
 
 

पलामू : आंगनबाड़ी सहायिका के लिए ग्रामसभा में आए 5 आवेदन, सर्टिफिकेट की होगी जांच

 
Patan (Medininagar) : पाटन प्रखंड के किशनपुर पंचायत सचिवालय में मंगलवार को बहनरी टोला के लिए आंगनबाड़ी सहायिका चयन को लेकर ग्रामसभा हुई. बीडीओ डॉ अमित कुमार झा विशेष रूप से मौजूद थे. ग्रामसभा में सहायिका के एक पद के लिए कुल 5 महिलाओं ने आवेदन दिया. इनमें रीना कुमारी, सोनी देवी, मंजू देवी, यशवंती कुंवर व संध्या कुमारी शामिल हैं. मंजू देवी का सबसे अधिक मार्क्स था, जिस पर अन्य आवेदनर्ताओं ने सवाल उठाते हुए कहा कि सर्टिफिकेट प्रस्तुत किया गया है. इस पर बीडीओ सह सीडीपीओ डॉ अमित कुमार झा ने सभी सर्टिफिकेट की जांच कराने की बात कही. बताया कि यदि किसी का सर्टिफिकेट जाली पाया गया, तो उक्त आवेदक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ग्रामसभा में मुखिया सुमन गुप्ता, एएनएम समता देवी, महिला पर्यवेक्षिका सरस्वती देवी, मधु देवी, मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीणा दुबे सहित अन्य लोग मौजूद थे. उधर, कस्बाखाड़ पंचायत के कतरी गांव में लघु आंगनबाड़ी सहायिका के चयन को लेकर हुई ग्रामसभा में चार आवेदन आए. आवेदन की जांच के बाद नीलम कुमारी सहायिका चुना गया. यह भी पढ़ें : प्रयागराज">https://lagatar.in/maha-kumbh-in-prayagraj-from-january-13-dharma-sansad-on-27th-regarding-the-formation-of-sanatan-board/">प्रयागराज

में महाकुंभ 13 जनवरी से, सनातन बोर्ड के गठन को लेकर 27 को धर्म संसद
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही