Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : अग्रवाल बंधु से एक बार फिर मांगी गयी 50 लाख की रंगदारी, विरोध में आज हैदरनगर बाजार बंद

Palamu : जिले के हैदरनगर (Hydernagar) के सीमेंट व्यवसायी अग्रवाल बंधु से एक बार फिर अपराधियों ने रंगदारी मांगी है. अपराधी ने पत्र(Letter) के माध्यम से 50 लाख की रंगदारी मांगी है. जिसके विरोध में व्यवसायियों ने गुरुवार को हैदरनगर - जपला मुख्य मार्ग को जाम किया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की. अग्रवाल बधु से रंगदारी मांगे जाने के बाद जिले के सभी कारोबारी दहशत में आ गये हैं. जिसके विरोध में आज हैदरनगर बाजार बंद रखने का ऐलान किया गया है. इसे भी पढ़ें - केरल">https://lagatar.in/kerala-nigam-and-tourist-bus-collide-9-killed-38-injured/">केरल

: निगम और टूरिस्ट बस में जोरदार टक्कर, 9 की मौत, 38 घायल

20 सिंतबर को अपराधियों ने की थी फायरिंग 

गौरतलब है कि इससे पहले बीते 20 सितंबर को भी अपराधियों ने अग्रवाल बंधु के दुकान के सामने फायरिंग(firing)की थी और पर्चा फेंक 50 लाख की रंगदारी की मांग की थी. पर्चा में लिखा गया था कि सुनील लाल उर्फ बाबू, तुम्हे तो पचास लाख रुपये देना ही पड़ेगा, साथ ही पुलिस को सूचना देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी थी. इसे भी पढ़ें - मैक्सिको">https://lagatar.in/firing-in-mexico-7-policemen-18-people-including-mayor-killed/">मैक्सिको

में गोलीबारी, 7 पुलिसकर्मी, मेयर समेत 18 लोगों की मौत

अपराधी बिट्टू द्वारा मांगी जा रही रंगदारी 

बता दें कि सुनील अग्रवाल उर्फ बाबू लाल अग्रवाल व अनिल अग्रवाल प्रसिद्ध व्यपारी स्व.राम किशुन लाल अग्रवाल के बेटे हैं. ये ना सिर्फ हैदरनगर बल्कि पलामू के बड़े कारोबारियों में शुमार हैं. दोनों भाई सीमेंट व छड़ का थोक व खुदरा व्यापार करते हैं. वहीं अपराधी बिट्टू द्वारा पचास लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने के बाद दहशत में हैं. इसे भी पढ़ें - दुर्गा">https://lagatar.in/rivers-flooded-during-durga-visarjan-dozens-washed-awaypeople/">दुर्गा

विसर्जन के दौरान नदी में अचानक आई बाढ़, बह गए दर्जनों लोग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही