Search

 
 
 

पलामू : विश्रामपुर में 500 महिलाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

 
अब महिलाएं किसी की मोहताज नहीं रहेंगी : गुंजन सिंह   Medininagar : पलामू के विश्रामपुर में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह की उपस्थिति में 500 महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. अपने संबोधन में गुंजन सिंह ने कहा कि झारखंड में महिलाएं अब किसी की मोहताज नहीं रहेंगी. कांग्रेस महिलाओं को सिर्फ समर्थन नहीं देती, बल्कि उन्हें नेतृत्व में लाने का काम भी करती है. यह सिर्फ सदस्यता अभियान नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए नए राजनीतिक युग की शुरुआत है. समारोह में पलामू जिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष इंदु भगत, वरिष्ठ नेता रामप्रवेश सिंह, सुरेंद्र तिवारी, यंग ब्रिगेड सेवा दल के अध्यक्ष अरविंद कुमार रवि, डॉ. ए. अंसारी, रेखा सिंह, विकास कुमार यादव,

वंचितों को न्याय दिलाने का होगा प्रयास ; सुधीर चंद्रवंशी

कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए पूर्व प्रत्याशी सुधीर कुमार चंद्रवंशी ने भी इस कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने कहा कि सुदूरवर्ती गांवों में गरीबी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का भारी अभाव है. इन इलाकों में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और गरीब तबके को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वह कांग्रेस का स्वर बनकर इन इलाकों तक पार्टी की पहुंच सुनिश्चित करेंगे और हर वंचित को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे. यह भी पढ़ें : अमन">https://lagatar.in/prem-pandey-had-shot-at-vipin-mishra-at-the-behest-of-aman-sahu-4-arrested-weapons-recovered/">अमन

साहू के कहने पर प्रेम पांडेय ने चलायी थी विपिन मिश्रा पर गोली, 4 गिरफ्तार, हथियार बरामद
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही