Search

 
 
 

पलामू : पांकी में जलेगा 65 फीट का रावण का पुतला

 
कार्यक्रम की तैयारी में जुटे रामभक्त, मां झलखड़ी मंदिर में उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़ Shivshankar Paswan Panki, Palamu:  पांकी सिचाई विभाग के मैदान में रावण का 65 फीट का पुतला का निर्माण किया जा रहा है. स्थानीय कलाकार कुलवंत कुमार ने बताया कि पिछले नौ वर्षों से रावण का पुतला बना रहा हूं. इसके अलावा विभिन्न त्योहार में भी उनके द्वारा बनी मूर्ति का उपयोग होता है. रावण वध की तैयारी नवयुवक संघ पुरानी पांकी के द्वारा जोर शोर से चल रही है. पांकी विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह ने बताया कि रामनवमी पर्व के दिन रावण पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित की गई है. इस वर्ष महिला भी भगवा ड्रेस में पारम्परिक शस्त्र से लैस होकर राम-सीता की शोभायात्रा में शामिल होगी. अयोध्या की झांकी का रूप स्थानीय कलाकार शनि देवल और कुलवंत कुमार सिंह द्वारा दिया जा रहा है. कमेटी के अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ राजा, सचिव सतीश कुमार और कोषाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि पांकी का रावण पुतला दहन की पूरे पलामू जिले में चर्चा होती है. पांकी विधानसभा क्षेत्र के लोग मेला का आंनद लेने के लिए लालू मैदान पहुंचते हैं. इसे भी पढ़ें-गीता">https://lagatar.in/geeta-koda-case-zonal-ig-reached-mohanpur-village-of-gamharia-interrogated-villagers/">गीता

 कोड़ा प्रकरणः जोनल आईजी पहुंचे गम्हरिया के मोहनपुर गांव, ग्रामीणों से की पूछताछ

रामनवमी को लेकर उत्साह

इस बार पांकी में ऐतिहासिक रामनवमी पर्व हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जायेगा. माँ झलखंडी मंदिर में दीप जलाने की रस्म पिछले कई दशकों से चलता आ रहा है. पलामू जिले के आसपास के काफी संख्या में महिलाएं अष्टमी व नवमी की रात्रि में घी का दीपक जलाती हैं. मान्यता है इससे घरो में समृद्धि-खुशहाली आती है. अखाड़ों का झंडा मिलान होगा. राम जानकी मंदिर, टाटीदीरी महावीर मंदिर, मंगलपुर कोनवाई सगालीम द्वारिका लोहरसी पगार सहित कई जगहों पर अखंड पाठ हो रहा है. पूरा बाजार महावीरी झंडा से पटा हुआ है. पूरा शहर भगवान राम की भक्ति में लगा हुआ है. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-swati-of-jamshedpur-got-17th-rank-in-upsc-became-jharkhand-topper/">जमशेदपुर

: यूपीएससी में जमशेदपुर की स्वाति को 17वां रैंक, बनी झारखंड टॉपर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही