Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : चैनपुर में 80 ट्रैक्टर बालू जब्त

Advertisement
Advertisement
Medininagar (Palamu) : चैनपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या कोल्हुआ गांव में चैनपुर सीओ संजय कुमार बागला ने मंगलवार की शाम छापामारी करते हुए करीब 80 ट्रैक्टर बालू जब्त किया है. इसे आगे की कार्रवाई के लिए मामले को जिला खनन पदाधिकारी के पास भेज दिया है. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर बालू का भंडारण जब्त कर  इसकी सूचना जिला खनन पदाधिकारी एवं चैनपुर पुलिस को दे दी गयी है. यह बालू किसका है,यह स्पष्ट नहीं हो सका है. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-officials-took-stock-of-the-acquired-houses-in-nh-98-fourlane/">पलामू

: एनएच 98 फोरलेन में अधिग्रहित आवासों का अधिकारियों ने लिया जायजा

बालू का अवैध कारोबार चरम पर

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चैनपुर क्षेत्र में इन दिनों में बालू का अवैध कारोबार चरम पर है. अवैध बालू के कारोबार में कई सफेदपोश चेहरे भी शामिल बताए जा रहे हैं. हालांकि पुलिस प्रशासन इन लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई के मूड में है. इसके लिए बालू का भंडारण खोजा जा रहा है. [wpse_comments_template]        

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही