Search

 
 
 

पलामू : श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा

 
Patan (Palamu) :   पाटन प्रखंड के नावाजयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विभिन्न पंचायतों से श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी. इस शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में महिला व पुरूष श्रद्धालु शामिल हुए. भक्तों ने गाजे-बाजे के  साथ जय श्री राम के नारे लगाते हुए पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया. शोभा यात्रा का समापन घोरी घाट मंदिर प्रांगण में हुई. इस दौरान प्रसाद वितरण भी किया गया. मौके पर भक्तजनों ने बताया कि 500 साल बाद भगवान श्री राम 22 जनवरी को अयोध्या में विराजमान होंगे.इसी के उपलक्ष्य में आज क्षेत्र में शोभायात्रा निकली गयी है.

शोभा यात्रा में ये लोग रहे मौजूद 

नावाखास पंचयात में निकाली गयी शोभा यात्रा में मुखिया मनोज कुमार ,पंचकेडिया पंचयात के मुखिया प्रतिनिधि भारत मांझी, पिंकी विश्वकर्मा, प्रागस्त तिवारी, जगदीश पांडेय, ब्रजेश कुमार, विनोद पांडेय, संजय पांडेय, नेपाल प्रासाद, सुभाष प्रसाद, बिंदेश्वरी साहू, विकास चौधरी, मुरारी चौधरी समेत कई भक्तजन मौजूद रहे. वहीं नया जयपुर शोभायात्रा में नया जयपुर थाना प्रभारी संजय कुमार रजक, एसआई मुकेश कुमार और पाटन पुलिस इंस्पेक्टर बीडी पासवानल शामिल हुए. जबकि किशनपुर में किशनपुर पुलिस और पाटन पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. जिसमें पाटन के पुलिस अधिकारी एवं किशनपुर के ओपी प्रभारी कुमार नीरज एएसआई संतोष कुमार मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही