Search

 
 
 

पलामू : तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर

 
Palamu : पलामू जिले के हुसैनाबाद में जपला-पथरा मुख्य मार्ग पर मानखाप हटियापर गांव  के समीप एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया. हादसे में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. मरने वाले की पहचान 21 वर्षीय अतुल राम पिता इंदल राम  के रूप में हुई है. वह बाइक चला रहा था. बाकी दो पीछे बैठे थे. घायलों में रंजन राम (20वर्ष) पिता छठन राम एवं अतीश कुमार (21वर्ष) पिता भोला सिंह शामिल है. घटना के संबंध में बताया गया कि एक ही बाइक पर सवार तीन लोग जपला की ओर आ रहे थे. वहीं विपरित दिशा से आ रहे हाईवा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे घटनास्थल पर ही अतुल की मौत हो गई.वहीं रंजन और अतीश गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों को ग्रामीणों ने हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेदिनीनगर के एमएमसीएच रेफर कर दिया. तीनों कुशानारायणपुर निवासी बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद ग्रामीणों ने जपला- पथरा मार्ग को जाम कर दिया. सूचना मिलते ही हुसैनाबाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और लोगों को समझाबुझाकर जाम हटवाने में जुट गई. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम था. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-australian-experts-said-that-it-is-possible-to-solve-the-worlds-problems-through-the-language-of-space/">धनबाद

: आस्ट्रेलियाई विशेषज्ञों ने कहा, अंतरिक्ष की भाषा से दुनिया की समस्याओं का निदान संभव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही