Search

 
 
 

पलामू : नाबालिग ने प्रेम प्रसंग में जहर खाकर दी जान, डेढ़ माह में तीन लोगों ने आत्महत्या की

 
  • डेढ़ माह के अंदर में दो नाबालिग और एक युवक ने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की
  • युवक ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वीडियो भी किया था पोस्ट
Palamu :   जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र स्थित लहर बंजारी गांव में एक नाबालिग बच्चे ने आत्महत्या कर ली है. बच्चे की पहचान नावाडीह टोला निवासी बहादुर चौधरी के बेटे रविंद्र कुमार चौधरी (16) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि रविंद्र ने प्रेम प्रसंग में जान दी है. वह चैनपुर थाना क्षेत्र की एक लड़की से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था. लेकिन लड़की शादी के लिए तैयार नहीं थी. इसलिए उसने जहरीली पदार्थ खा लिया. जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे रेफरल अस्पताल मंझीआव ले गये. जहां चिकित्सकों ने नाजुक स्थिति को देखते हुए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात ही युवक की मौत हो गयी. जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में बुधवार अहले सुबह ही बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया. (पढ़ें, नाइजर">https://lagatar.in/coup-in-niger-army-made-the-president-prisoner-all-borders-sealed-government-offices-suspended/">नाइजर

में तख्तापलट! सेना ने राष्ट्रपति को बनाया बंदी, सभी बॉर्डर सील, सरकारी दफ्तर निलंबित)

आत्महत्या से कुछ दिन पहले फेसबुक पर वीडियो किया था पोस्ट

जानकारी के अनुसार, नाबालिग बच्चे ने मरने से कुछ दिन पहले  सोशल मीडिया फेसबुक पर 1 मिनट 37 सेकंड एक वीडियो पोस्ट किया था. जिसमें वह सभी को लड़की से प्यार न करने की बाते कह रहा था. उसने कहा कि अगर किसी लड़की से प्यार करोगे तो पूरी जिंदगी पछताना पड़ेगा. इसे भी पढ़ें : हे">https://lagatar.in/hey-ram-the-authorities-of-reims-are-not-even-ashamed-to-see-the-plight-of-the-mortuary/">हे

राम… मॉर्चरी की दुर्दशा देखकर रिम्स के अधिकारियों को तनिक भी लाज नहीं आती

डेढ़ माह में तीन लोगों ने की आत्महत्या

आपको बता दें कि लहर बंजारी गांव में डेढ़ माह के अंदर प्रेम प्रसंग के कारण तीन लोगों ने आत्महत्या की है. इस दौरान एक 19 वर्षीय युवक, 17 वर्षीय नाबालिग और एक 16 वर्षीय नाबालिग ने प्रेम प्रसंद में अपनी जान दी है. मरने से पहले एक युवक और एक नाबालिग ने सुसाइड नोट छोड़ा. जबकि एक नाबालिग ने वीडियो पोस्ट किया.  तीनों मामलों में अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो पायी है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/27-july-read-the-big-news-of-the-country-including-jharkhand-in-your-favorite-newspaper-shubham-sandesh/">रांची

में सीपीएम नेता की हत्या, आदिवासियों का विरोध दरकिनार, नया विधेयक लोस से पास, हलक में थी जान, नहीं पिघले ”धरती के भगवान”, डीसी के बाद अब 7 जिलों के एसपी भी बदले समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही