Search

 
 
 

पलामू : चलती ट्रेन में युवक-युवती को हो गया प्यार, फिर हुई पुलिस की इंट्री...

 
Medininagar (Palamu) : चलती ट्रेन में एक युवक को युवती से प्यार हो गया. दोनों एक-दूसरे का नंबर लेकर अपने-अपने घर चले गये. इसके बाद दोनों में फोन पर बातें होने लगी. कुछ दिन बाद ही युवती युवक को खोजते हुए पलामू पहुंच गई. डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर कई दिनों से दोनों को देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और संदेह के आधार पर दोनों को लेकर टाउन थाना चली गई. पूछताछ में दोनों के प्रेम-प्रसंग का खुलासा हुआ. दरअसल, पलामू के लेस्लीगंज का रहने वाला मनीष नामक युवक 12 फरवरी को गुजरात से डालटनगंज आ रहा था. कुछ देर बाद इसी ट्रेन में बिहार के सासाराम की रहने वाली एक लड़की सवार हुई. मनीष और युवती के बीच ट्रेन में बातचीत शुरू हुई और कुछ घंटे में दोनों के बीच प्यार हो गया. फिर दोनों ने कई घंटे तक साथ में सफर किया और एक साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया. इसके बाद मनीष डालटनगंज स्टेशन पर उतर गया और युवती सासाराम बिहार चली गई. दोनों के बीच कई दिनों से फोन पर बातचीत हो रही थी. इसी बीच दो दिन पहले युवती मनीष से मिलने के लिए डालटनगंज पहुंच गई. दोनों पिछले दो दिनों से डालटनगंज रेलवे स्टेशन के अगल-बगल रह रहे थे. लगातार दो दिनों से दोनों को देखकर लोगों को संदेह हुआ और लोगों ने इसकी सूचना मेदिनीनगर टाउन थाना को दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मनीष और उसकी प्रेमिका को थाना ले गई. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. युवती ने अपना पता बिहार के सासाराम बताया है. पुलिस लड़की के पता का सत्यापन कर रही है और मनीष से भी पूछताछ कर रही है. मनीष के परिजन भी थाना पहुंच गए है. मनीष ने बताया कि वह गुजरात में ड्राइवर का काम करता है. वह गुजरात से वापस लौट रहा था, इसी क्रम में लड़की से मुलाकात हुई थी. वह लड़की से शादी करना चाहता है. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-inauguration-of-three-mini-gun-factories-in-arwal/">बिहारः

अरवल में तीन मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, हथियारों का जखीरा बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही