Search

 
 
 

पलामूः नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, परिजनों को मिलेगा 4 लाख मुआवजा

सोन नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवक नदी में नहाने गया था. नहाने के लौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
 

Medininagar : पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार को सोन नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवक नदी में नहाने गया था. नहाने के लौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

 

मृतक की पहचान बलदेव भुइयां के पुत्र संजय भुइयां (30 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे दादरा व पोखराही गांव के बीच सोन नदी में हुई. सूचना मिलने पर स्थानीय लोग व पुलिस मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू कर दी. काफी प्रयास के बाद संजय भुइंयां का शव दादरा पानी टंकी के सामने नदी से बरामद किया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 


घटना की सूचना मिलते ही सीओ पंकज कुमार मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. सीओ ने कहा कि परिजनों को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. आवश्यक सरकारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद राशि परिजनों को दी जाएगी. परिवार में कोहराम मचा है. पूरे गांव में शोक का माहौल है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही