Search

 
 
 

पलामू : अब्सेंटी वोटर्स को मिलेगी पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा

 

डीसी ने की संबंधित विभाग के नोडल पदाधिकारियों संग बैठक

Medininagar : आगामी लोकसभा चुनाव में आवश्यक सेवा में लगे अब्सेंटी वोटर्स को पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा मिलेगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने गुरुवार को आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभागों/प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में श्री रंजन ने आवश्यक सेवा से जुड़े विभाग के प्रतिनिधियों से कहा कि वे ऐसे मतदाताओं की सूची तैयार कर लें जो मतदान दिवस पर आवश्यक सेवा में लगे हैं. साथ ही अपने अधीनस्थ सभी कर्मचारियों को वोटिंग के लिए प्रेरित करें. उन्होंने अपने संस्थान से एक ही दिन सभी अब्सेंटी वोटर्स को लेकर आने को कहा, ताकि डाक मतपत्र से मतदान की बारीकियों को समझने में आसानी हो. बता दें कि बिजली, पानी, बीएसएनएल, दूरदर्शन, रेडियो, विमानन सेवा, रोडवेज व रेलवे, डेयरी, फायर फाइटर, यातायात पुलिस, एम्बुलेंस सर्विसेज, चिकित्सा, डाक, कारा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया, मीडिया व प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो से जुड़े कर्मचारियों को अब्सेंटी वोटर्स में शामिल किया गया है. हुसैनाबाद एसडीओ पीयूष सिन्हा ने डाक मतपत्र के नोडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी व उप निर्वाचन पदाधिकारी कानूराम नाग से पोस्टल बैलेट से संबंधित सभी बारीकियों की जानकारी ली.उन्होंने बताया कि आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों की श्रेणी में अनुपस्थित मतदाताओं के लिए चुनावी कर्तव्य प्रमाण पत्र (ईडीसी) एवं डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराया जाएगा. संबंधित विभागों द्वारा उपलब्ध कराए गए ऐसे कर्मचारियों की सूची के आधार पर जिनकी वोटिंग के दिन ड्यूटी रहेगी और वे उस दिन वोट देने से वंचित रह सकते हैं, उन्हें रिटर्निंग अधिकारी द्वारा फॉर्म 12 डी जारी किया जाएगा और उन्हें ईडीसी-बैलेट पेपर के जरिए वोटिंग की सुविधा फैसिलिटेशन सेंटर पर दी जाएगी. बैठक में नोडल पदाधिकारी डाक मतपत्र एवं सेवा मतदाता कोषांग अनुराग कुमार तिवारी, बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता, जिला जन सम्पर्क पदधिकारी डॉ. असीम आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : अंकिता">https://lagatar.in/case-of-burning-ankita-to-death-life-imprisonment-to-two-including-shahrukh/">अंकिता

को जलाकर मारने का मामला : शाहरूख समेत दो को आजीवन कारावास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही