Search

 
 
 

पलामू : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, लापता युवक का शव बरामद

 
Medininagar (Palamu) : जिला के मनातू थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है. दरअसल नाबालिग गांव में ही हैंडपंप पर पानी भरने गयी थी. इसी दौरान देवनाथ सिंह नाम के व्यक्ति ने उसका अपहरण कर लिया. फिर गांव की नदी किनारे ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को इसकी जानकारी दी. परिजनों ने मनातू थाना को पूरे मामले की जानकारी दी. उक्त आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया है. घटना 25 मई की है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी देवनाथ सिंह उर्फ देवनाथ कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. यहां बता दें कि दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी देवनाथ सिंह फरार हो गया था.वो अपने एक रिश्तेदार के घर पर छिपकर रह रहा था. पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि आरोपी को उसके रिश्तेदार के घरस से गिरफ्तार कर लिया गया है. इसे भी पढ़ें - सिस्टम">https://lagatar.in/system-has-turned-city-into-hell-there-is-heaps-of-garbage-everywhere/">सिस्टम

ने शहर को बना दिया नरक, हर तरफ पसरा है कचरे का ढेर

17 दिनों से लापता युवक का शव जंगल से बरामद

वहीं विश्रामपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह ओपी अंतर्गत महुआखाला पांचघड़ा के जंगल में छिपादोहर खुर्द के लापता राकेश मिश्रा (25 वर्ष) पिता डब्लू मिश्र उर्फ चंद्रशेखर मिश्र का शव मिला है. युवक 10 मई से लापता था. परिजनों की मानें तो हत्या कर शव को इस जंगल में फेका गया है. मामले की जांच विश्रामपुर पुलिस व नावाडीह ओपी पुलिस कर रही है. बरामद शव खराब स्थिती खराब था. परिजनों ने चप्पल और कपड़ों से युवक की पहचान की. इसे भी पढ़ें - बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-jamshedpur-villagers-scared-of-group-of-wild-elephants-taking-shelter-in-the-forest/">बहरागोड़ा

(जमशेदपुर): जंगल में शरण लिए जंगली हाथियों के दल से ग्रामीण भयभीत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही