Search

 
 
 

पलामू : डीसी के निर्देश के बाद एक्शन में प्रशासन, कई क्रशरों की हुई जांच

 
डीसी का डीएमओ को सख्त निर्देश, ड्रोन से करें निगरानी, अवैध खनन करने वालों को भेजें जेल Palamu:  जिले के उपायुक्त शशि रंजन ने जिले में अवैध खनन को रोकने को लेकर खनन पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिए हैं. इसी कड़ी में खनन पदाधिकारी आनंद कुमार, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार और छत्तरपुर एसडीएम बुधवार को छतरपुर अनुमंडल क्षेत्र में संचालित क्रशरों का औचक रूप से जांच किया. इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने क्रशर संचालकों को क्रशर संचालन को लेकर बनाए गए नियमों के तहत ही क्रशर का संचालन करने को कहा. उन्होंने कहा कि तय क्षेत्र में ही क्रशर का संचालन हो, अन्यथा क्रशर को सील करने की कार्रवाई की जाएगी. जांच के क्रम में डीएमओ ने विभागीय स्तर पर बंद कराए गए क्रशरों का भी सत्यापन किया. वहीं प्लांट में स्टॉक, चिप्स आदि की जांच की गयी. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-bhanu-pratap-shahi-got-51-poor-girls-married/">गढ़वा

: भानु प्रताप शाही ने 51 गरीब कन्याओं का कराया विवाह
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-28-at-17.57.06_acd1fed4-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

डीसी ने डीएमओ को कार्रवाई करने का दिया निर्देश

जिले के उपायुक्त शशि रंजन ने खनन पदाधिकारी आनंद कुमार को सख्त निर्देश दिया है कि अगर कहीं भी कोई भी अवैध खनन करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेजें. आवश्यकतानुसार ड्रोन से निगरानी करें. उन्होंने डीएमओ को सभी सीओ, एसडीओ व थाना प्रभारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए जिले में अवैध खनन को शून्य पर लाने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-हेमंत">https://lagatar.in/rejection-of-hemants-petition-is-an-example-bjp/">हेमंत

की याचिका नामंजूर होना एक नजीर : भाजपा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही