Search

 
 
 

पलामू : प्रशासनिक पदाधिकारी पहुंचे गांव, ग्रामीणों से कहा- जरूर करें वोट

 
Patan, Palamu:  पाटन प्रखंड के नौडीहा गांव में प्रशासनिक पदाधिकारी पहुंचे और ग्रामीणों से वोट करने की अपील की. सदर एसडीपीओ मणि भूषण प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी पाटन अमित कुमार झा, थाना प्रभारी पाटन लाल जी, असिस्टेंट कमांडेंट सीआरपीएफ बीएन भुई ने लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की. पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि कोई भी दिक्कत परेशानी हो तो पुलिस को सूचित करें. कोई भी धमकता हो तो ऐसे लोगों के बारे में थाना को सूचना दें. लोगों का नाम गुप्त रखा जाएगा. पलामू संसदीय सीट के लिए 13 मई को वोटिंग निर्धारित है. पुलिस हर जगह मुस्तैद रहेगी. यदि चुनाव को लेकर कोई धमकी देता हो तो पुलिस को सूचित करें. हरिजन टोला नौडीहा में डोर टू डोर प्रशासनिक पदाधिकारी गये और लोगों से मतदान करने की अपील की. मौके पर प्रमिला देवी, राम वचन राम, रीना देवी, बिक्रम, राजवा सो देवी समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-rahul-gandhi-said-pm-modi-seems-very-nervous-in-his-speeches/">कर्नाटक

: राहुल गांधी ने कहा, पीएम मोदी अपने भाषणों में बहुत घबराए हुए लगते हैं…
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-26-at-14.35.23_a6dacb46-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही