Search

 
 
 

पलामू : ससुराल में विवाद के बाद विवाहिता ने खाया जहर, मौत

पांकी थाना क्षेत्र के जसपुर गांव निवासी भोला परहिया की 20 वर्षीय पुत्री मंजू देवी अपने ससुराल में रह रही थी. शनिवार रात किसी बात को लेकर उसका ससुराल वालों के साथ विवाद हो गया. बताया जाता है कि विवाद के बाद मंजू देवी ने गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया .
 

Medininagar  :  पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

 

जानकारी के अनुसार पांकी थाना क्षेत्र के जसपुर गांव निवासी भोला परहिया की 20 वर्षीय पुत्री मंजू देवी अपने ससुराल में रह रही थी. शनिवार रात किसी बात को लेकर उसका ससुराल वालों के साथ विवाद हो गया. बताया जाता है कि विवाद के बाद मंजू देवी ने गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया .

 

कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. परिजनों ने उसे तत्काल पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

 

घटना की सूचना मिलने के बाद पांकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए MMCH भेज दिया है.

  
 
 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही