Search

 
 
 

पलामू : युवक की हत्या कर शव को कब्रिस्तान के पास फेंका, जांच में जुटी पुलिस

 
Palamu : जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के बंजारी मुहल्ला में एक युवक का शव बरामद हुआ है. आशंका जतायी जा रही है कि अपराधियों ने हत्या कर शव को कब्रिस्तान के पास फेंक दिया है. मृतक युवक की पहचान सतगांवा पीपल चौक निवासी 35 वर्षीय धनेश पासवान के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. इसे भी पढ़ें - बिहार">https://lagatar.in/bihar-assembly-by-election-voting-will-be-held-in-two-seats-mokama-and-gopalganj-on-november-3-result-will-come-on-6/">बिहार

विधानसभा उपचुनाव : दो सीट मोकामा और गोपालगंज में 3 नवंबर को होगी वोटिंग, 6 को आयेगा रिजल्ट

साक्ष्य छिपाने के लिए नाली में फेंका शव

जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने युवक की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए उसके शव को नाली में फेंक दिया. इधर स्थानीय लोगों ने युवक के शव को नाली में देखा. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पुलिस पहुंच कर स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी लेने में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें - धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cleanliness-campaign-launched-in-maithon-under-namami-gange/">धनबाद

:  नमामि गंगे के तहत मैथन में चलाया गया स्वच्छता अभियान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही