Search

 
 
 

पलामू : काफी मान मनौव्वल के बाद ग्रामीणों ने डाला वोट, बहिष्कार का किया था ऐलान

 
Patan, Palamu: पाटन प्रखंड के करर कला गांव में ग्रामीणों ने वोट नहीं देने का निर्णय लिया. ग्रामीणों ने कहा कि जब तक सड़क नहीं तब तक वोट नहीं देंगे. पोलिंग पार्टी ने मतदान का कार्य प्रारंभ कराया गया. सुबह साढ़े सात बजे एक व्यक्ति ने वोट डाला. इसके बाद लगभग 9 बजे एक महिला ने वोट का प्रयोग किया. इसकी सूचना प्रखंड प्रशासन को दी गई. सूचना के बाद पाटन के प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार झा, पाटन के पुलिस इंस्पेक्टर आरएस पटेल, ओपी प्रभारी किशनपुर कुमार नीरज मतदान स्थल पर पहुंचे. पदाधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बातचीत कर उनकी समस्या को जाना. बीडीओ अमित कुमार झा ने लोगो मतदान करने की अपील की. इस बीच लोग सड़क की मांग को लेकर अड़े रहे. करीब 3 बजे से ग्रामीणों ने अपना वोट डालना शुरू किया. इससे पहले मात्र 12 लोगों ने मतदान किया था. बूथ संख्या-249 पर कुल मतदाता 1065 हैं. इसमें महिला 535 और पुरुष 530 वोटर हैं. इसे भी पढ़ें-लोकसभा">https://lagatar.in/fourth-phase-of-lok-sabha-elections-62-31-percent-voting-till-5-pm-on-96-seats-in-10-states/">लोकसभा

चुनाव का चौथा चरण : 10 राज्यों की 96 सीटों पर शाम 5 बजे तक 62.31 फीसदी वोटिंग
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-13-at-17.28.54_70df589f-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही