Search

 
 
 

पलामू : बूढ़ा पहाड़ के बाद छोटे गिरोह और टुकड़ों में फैले नक्सलियों का होगा खात्मा

 
Palamau : झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमाओं पर लातेहार एवं गढ़वा जिले में स्थित बूढ़ा पहाड़ की चोटी पर सुरक्षा बलों ने 32 सालों बाद नक्सलियों को पूरी तरह से सफाया किया. अब छोटे-छोटे टुकड़ों में फैले गिरोह और नक्सलियों को खत्म करने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है. पुलिस की ओर से इसकी तैयारी पूरी कर ली है, इसके लिए कई जगहों पर कैंप बनाया गये हैं. पलामू रेंज के डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने बताया है कि नक्सलियों को सफाया करने के लिए सबसे पहले गढ़वा के बेहरा टोली में कैंप स्थापित की गयी है. सितंबर महीने में बूढ़ा पहाड़ में ऑपरेशन ऑक्टोपस चलाया गया और धीरे-धीरे तिसिया, नवाटोली और नावाडीह गांव के पास पुलिस पिकेट बनाये गये हैं. बूढ़ा पहाड़ में पुलिस पिकेट बनने के बाद ही क्षेत्र से नक्सलियों का वर्चस्व खत्म हो गया. छोटे-छोटे टुकड़े में फैले गिरोह और नक्सलियों के खात्मे को लेकर पुलिस पूरी तरह से तैयार है. इसे भी पढ़ें–बेरमो">https://lagatar.in/bermo-headmaster-arrested-for-misbehaving-with-student/">बेरमो

: छात्रा के साथ गलत हरकत करने के आरोप में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही