Search

 
 
 

पलामूः छात्रों की मांगों को लेकर एनपीयू के समक्ष आइसा का प्रदर्शन

जिलाध्यक्ष गुड्डू भुइयां ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय व कॉलेजों में शिक्षकों और कर्मचारियों की भारी कमी है, जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है. जीएलए कॉलेज के बंद पड़े गर्ल्स हॉस्टल पर भी चिंता जताई.
 

Medininagar: नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू) के छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को विवि के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया. ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के बैनर तले यह प्रदर्शन विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने किया गया. छात्र-छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की. आइसा के जिलाध्यक्ष गुड्डू भुइयां ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय छात्रों को शिक्षा से वंचित करने की कोशिश कर रहा है. कॉलेजों में शिक्षकों और कर्मचारियों की भारी कमी है, जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है. उन्होंने जीएलए कॉलेज के बंद पड़े गर्ल्स हॉस्टल पर भी चिंता जताई.

जिला सचिव गौतम दांगी ने कहा कि पलामू प्रमंडल के छात्र विश्वविद्यालय की बदहाल व्यवस्था का खामियाजा भुगत रहे हैं. विश्वविद्यालय के छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया है. सत्र का देर से चलना और पीएचडी में नामांकन न लेना छात्रों के सपनों को तोड़ रहा है.

अंशु कुमार ने कहा जीएलए कॉलेज में सीटों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता है. ताकि अधिक से अधिक छात्रों को प्रवेश मिल सके. विरोध प्रदर्शन में आइसा के राज्य उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, अभय सिंह दांगी, रोहित मेहता, विवेक मिश्रा, आनंद, मंटू कुमार, रिशिरौषण कुमार, प्रेमचंद कुमार, मृत्युंजय कुमार, सुमित कुमार सहित अन्य छात्र शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही