Search

 
 
 

पलामू : एसपी से मिले आजसू नेता अब्दुल जब्बार, ड्रग्स माफिया पर कार्रवाई की मांग

 
Panki/Palamu/Ranchi: राजधानी रांची में ड्रग्स माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गयी है. पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रईस अंसारी के पुत्र सह युवा आजसू के अब्दुल जब्बार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल रांची एसएसपी चंदन सिन्हा से मुलाकात की. एसपी से मिलकर पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा. स्पेशल दस्ता गठित कर ड्रग्स पेडलर के खिलाफ त्वरित कार्रवाई हो. अपराधियों के पकड़े जाने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए. स्कूल कॉलेज, मंदिर, मस्जिद सहित सभी धार्मिक और शैक्षणिक संस्थाओं के 100 मीटर के दायरे में पान गुमटी, गुटखा, सिगरेट, चाय की दुकानों को अभिलंब वहां से हटाया जाए. स्पेशल दस्ता के माध्यम से उन गुमटियों पर निगरानी रखा जाए जो शिक्षण संस्थान एवं धार्मिक स्थलों के 100 मीटर के बाहर संचालित हो रहे हैं. नशा के खिलाफ प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं अन्य स्रोतों के माध्यम से अभियान चलाया जाए जिससे लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक व सामाजिक नुकसान के बारे में जागरूक किया जा सके. जिले के सभी बॉर्डर क्षेत्र में वाहनों की सघन जांच की जाए. इसे भी पढ़ें-कितना">https://lagatar.in/what-is-the-difference-between-modi-and-the-opposition/">कितना

फर्क है मोदी और विपक्ष के बीच
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही