Search

 
 
 

पलामू : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 15 अप्रैल तक करें आवेदन

 
Palamu: आगामी लोकसभा निर्वाचन को लेकर पलामू लोकसभा के लिए 13 मई को वोट डाले जाएंगे. जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करवाने को लेकर स्वीप अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहें हैं. इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी शशि रंजन ने वैसे युवाओं जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ा हुआ है, से फॉर्म भरने की अपील की. आगामी 15 अप्रैल 2024 तक फॉर्म छः के जरिये मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि जो भी युवा 18 वर्ष के हो गये है और अबतक किसी कारण से अपना नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़वाया है वो सभी 15 अप्रैल तक अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने हेतु आवेदन कर सकते हैं. नाम जुड़ने के पश्चात वे 13 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं. इसी तरह चतरा लोकसभा के लिये 23 अपैल तक आवेदन देकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाया जा सकता है. उन्होंने नाम जुड़वाने हेतु वीएचए एप का इस्तेमाल करने या अपने बीएलओ से संपर्क करने की बात कही. इसे भी पढ़ें-देवघर">https://lagatar.in/deoghar-there-should-be-no-shortage-of-any-material-in-lok-sabha-elections-2-news-including-dc-ii871248-2/">देवघर

: लोकसभा चुनाव में किसी सामग्री की कमी नहीं होनी चाहिए- डीसी II समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही