Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक में 157 योजनाओं का अनुमोदन

बैठक में 28 करोड़ 97 लाख रुपये की अनुमानित लागत से कुल 157 योजनाओं का अनुमोदन वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्राप्त आवंटन के विरुद्ध स्वीकृत योजनाओं का उपायुक्त ने समीक्षा की Palamu : उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में बुधवार को जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई. बैठक में वित्त वर्ष 2023-24 के लिये 28 करोड़ 97 लाख रुपये की अनुमानित लागत से कुल 157 योजनाओं का अनुमोदन किया गया. इसके अलावे नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 34 प्रस्तावों पर भी समिति ने स्वीकृति दी. इस दौरान उपायुक्त ने सभी योजनाओं को समय पर पूर्ण करने पर जोर दिया. साथ ही कहा कि योजनाओं में किसी प्रकार की गड़बड़ी ना हो सभी पदाधिकारी इसका विशेष ख्याल रखें. इसे भी पढ़ें :हेमंत">https://lagatar.in/hemant-soren-will-give-a-gift-on-thursday-will-inaugurate-tourism-vihar-in-patratu/">हेमंत

सोरेन गुरूवार को देंगे सौगात, पतरातू में पर्यटन विहार का करेंगे उद्घाटन

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में उपायुक्त के अलावा उप विकास आयुक्त रवि आनंद, सहायक समाहर्ता श्रीकांत विसपुते, जिला योजना पदाधिकारी रमण कुमार, सभी विभाग के कार्यपालक अभियंता समेत जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-knives-in-love-affair-two-youths-injured-including-2-news/">हजारीबाग

: प्रेम प्रसंग में चाकूबाजी, दो युवक घायल समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही