Search

 
 
 

पलामू : उग्रवादी संगठन जेजेएमपी का एरिया कमांडर प्रमोद सिंह गिरफ्तार

 
Palamu : पांकी पुलिस ने जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के एरिया कमांडर प्रमोद सिंह उर्फ दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रमोद सिंह पांकी के ग्राम खजूरी स्थित अपने घर आया हुआ है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित की गई. पुलिस ने उसको उनके घर के पास से भागने के दौरान खदेड़कर धर दबोचा. पुलिस के अनुसार एरिया कमांडर प्रमोद सिंह उर्फ दीपक अपने दस्ता के सदस्यों के साथ मिलकर बीड़ी पत्ता, चिमनी भट्ठा के ठेकेदारों और अन्य सरकारी योजनाओं के ठेकेदारों को धमकाकर लेवी का उगाही करता था. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-maternal-uncles-appearance-in-ranjay-murder-case-instructions-to-the-prosecution-to-present-witnesses/">धनबाद:

रंजय हत्याकांड में मामा की पेशी, अभियोजन को गवाह पेश करने का निर्देश

4 सालों से जेजेएमपी संगठन में था सक्रिय

प्रमोद सिंह उर्फ दीपक पिछले चार वर्षों से जेजेएमपी उग्रवादी संगठन में सक्रिय था. वर्तमान में यह अपने संगठन का एरिया कमांडर था. बता दे कि 13 दिसंबर 2021 को जोनल कमांडर विकास लोहर, एरिया कमांडर प्रमोद सिंह अपने साथियों के साथ खजूरी में लेवी लेने के लिए पोस्टबाजी कर रहा था. इस सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी. त्वरित कार्रवाई करते हुए जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था. एरिया कमांडर विकास जी उर्फ गणेश लोहरा और प्रमोद सिंह उर्फ दीपक मौके से भागने में सफल हो गया था. लेकिन प्रमोद सिंह उर्फ दीपक शुक्रवार को पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया. इसे भी पढ़ें :एकतरफा">https://lagatar.in/balumath-police-is-taking-unilateral-action-rampravesh-yadav/">एकतरफा

कार्रवाई कर रही है बालूमाथ पुलिस : रामप्रवेश यादव 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही