Search

 
 
 

पलामू : हथियार फैक्ट्री का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत 6 अपराधी गिरफ्तार

 
Palamau : पुलिस ने गन फैक्ट्री का खुलासा किया है. मास्टरमाइंड समेत सभी 6 अपराधियों को गिरफ्तार जेल भेजा गया. मामला सतबरवा थाना क्षेत्र के रबदा की है जहां से कुछ दिन पहले ललन यादव ने हाथ में कट्टा लहराते हुए गाना गाने का वीडियो फेसबुक अकाउंट और अपने वाट्सएप स्टेटस पर डाला था. यह वीडियो गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया था. वीडियो वायरल होने के बाद पलामू एसपी के निर्देश पर सतबरवा थाना प्रभारी ने झाबर से लल्लन यादव को गिरफ्तार किया, उनसे पूछताछ के बाद पता चला कि सतबरवा थाना क्षेत्र के रबदा में एक गन फैक्ट्री का संचालन हो रहा है. लल्लन यादव उसी गन फैक्ट्री से सामान खरीदा था. पुलिस ने सूचना पर रबदा के जंगल में छापेमारी की औऱ गन फैक्ट्री को ध्वस्त करते हुए 1 दो नाली पिस्टल, दो बंदूक, दो देसी कट्टा और भारी मात्रा में अर्द्धनिर्मित हथियारों का जखीरा बरामद किया गया. गन फैक्ट्री का मास्टरमाइंड बैजनाथ मिस्त्री है, जो जम्मू-कश्मीर से हथियार बनाने का काम सिखा था. 2019 से ही वह सतबरवा थाना क्षेत्र में हथियार बेचा करता था. पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है. गिरफ्तार युवक का नाम बैजनाथ मिस्त्री, विकास कुमार, अरविंद कुमार, कमलेश सिंह, अभिषेक चौधरी, लल्लन यादव और विजय सिंह है. इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-case-registered-by-the-police-the-bail-application-of-the-accused-has-been-approved/">जमशेदपुर

: पुलिस की ओर से दर्ज मामले में आरोपी की जमानत याचिका मंजूर [wpse_comments_tempate]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही