Search

 
 
 

पलामू : छुट्टी पर घर आये सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत

 

लेह-लद्दाख में थे तैनात

Palamu/Ranchi :  भारतीय सेना के जवान राजेंद्र कुमार ठाकुर की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. वह पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित बरांव गांव के रहने वाले थे. राजेंद्र कुमार ठाकुर लेह-लद्दाख में पोस्टेड थे और बीते 11 मार्च को छुट्टी पर अपने घर आये थे. मिली जानकारी के अनुसार, जवान राजेंद्र कुमार ठाकुर रविवार की रात रेहला थाना क्षेत्र के तोलरा इलाके में अपने एक करीबी रिश्तेदार के विवाह समारोह में भाग लेने के लिए बाइक से जा रहे थे. रास्ते में उनकी बाइक की एक अन्य बाइक से टक्कर हो गयी. इस हादसे में जवान गंभीर रूप से घायल गये. उन्हें तत्काल विश्रामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया. इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (MMCH) रेफर कर दिया. वहां ले जाने पर डॉक्टरों ने राजेंद्र कुमार ठाकुर को मृत घोषित कर दिया.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही