Search

 
 
 

पलामूः भाजपा कार्यालय में अटल काव्यांजलि, हरिवंश प्रभात व राजीव द्विवेदी ने बांधा समां

लामू के पूर्व सांसद घूरन राम ने कहा कि वीर बाल दिवस पर गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों के साहस और बलिदान को स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि देना हम सभी का दायित्व है. उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी न केवल महान राजनेता थे, बल्कि एक संवेदनशील कवि भी थे.
 

Medininagar : मेदिनीनगर स्थित पलामू जिला भाजपा कार्यालय में वीर बाल दिवस सह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती महोत्सव के अवसर पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों ने साहिबजादे फतेह सिंह व जोरावर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर वीर बाल दिवस को देश का गौरव दिवस बताया. इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया.

 

मुख्य अतिथि पलामू के पूर्व सांसद घूरन राम ने कहा कि वीर बाल दिवस पर गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों के साहस और बलिदान को स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि देना हम सभी का दायित्व है. उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी न केवल महान राजनेता थे, बल्कि एक संवेदनशील कवि भी थे. ऐसे में वीर बाल दिवस और अटल जयंती के अवसर पर काव्य गोष्ठी का आयोजन एक सुंदर और सार्थक पहल है.काव्य गोष्ठी में कवि हरिवंश प्रभात ने कवि हृदय थे अटल बिहारी... गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं का दिल जीत लिया. वहीं, राजीव द्विवेदी ने कथा ये अटल बिहारी को... गीत के माध्यम से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया.


कार्यक्रम में अविनाश वर्मा, राकेश कुमार सिंह, नरेंद्र पाण्डेय, लवली गुप्ता,ज्योति पाण्डेय, जितेंद्र तिवारी, विजय ठाकुर, विजय कुशवाहा, सतीश पासवान, प्रियेरंजन कुमार, पंकज जासवाल, शैलेश सिंह, रिंकू दुबे, गुड्डू बर्मन, मनोहर कुमार, लाली, शुभम प्रसाद, श्रवण गुप्ता, सुनील तिवारी, निवेदन अग्रवाल, आनंद कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिला महामंत्री ज्योति पाण्डेय ने जबकि संचालन जिला मंत्री सोमेश सिंह ने किया. काव्यपाठ करने वालों में एमजे राजीव द्विवेदी ‘अज़हर’, कविगुरु अंजनी कुमार दुबे, मनीष मिश्र ‘नंदन’, अमन चक्र, शीला श्रीवास्तव, वंदना श्रीवास्तव और सृष्टि कुमारी शामिल रहीं. धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री विजय ठाकुर ने किया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही