Search

 
 
 

पलामू : बीच-बचाव करने गई पुलिस पर हमला, पुलिसकर्मी घायल, वाहन क्षतिग्रस्त

 
जमीन विवाद में मारपीट को शांत कराने पुहंची थी पुलिस, एक पक्ष ने किया पुलिस पर हमला कानून को हाथ में लेने वाले बचेंगे नहीं : थाना प्रभारी Palamu : पांकी प्रखंड के ग्राम करार में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. सूचना पर पांकी थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची तो एक पक्ष ने पुलिस पर ही हमला कर दिया. पत्थर से मारकर पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दी गई. वहीं घटनास्थल पर पहुंचे एएसआई मोहम्मद सलीम, एसआई प्रमोद कुमार राय, वाहन चालक सहित दो जवान हमले में घायल हो गये. घटना के संबंध में घायल एसआई मोहम्मद सलीम ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर मारपीट की सूचना थाने को मिली थी. करार गांव पहुंचे तो पाया कि वहां पर गोपाल भुईयां, उसके परिजन और मनोज पासवान और उसके परिजनों के बीच मारपीट हो रही है. जब पुलिस बीच-बचाव करने लगी तो इसी बीच मनोज पासवान और उनके परिजनों ने पुलिस के जवानों पर ही हमला कर दिया. जिसमें हम लोगों को चोटे आई हैं. वहीं मनोज पासवान ने गोपाल भुइंया को डांगी व कोड़ी से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-the-mla-inspected-the-primary-school-in-banagoda/">बहरागोड़ा

: विधायक ने किया प्राथमिक विद्यालय बनगोड़ा का निरिक्षण
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/WhatsApp-Image-2023-07-25-at-20.40.34.jpg"

alt="" width="600" height="320" />

5 महिला और 3 पुरूषों को पुलिस ने पकड़ा

इस संबंध में गोपाल भुइंया ने बताया कि वो अपनी जमीन खेती के लिए जोतने गए थे. इसी बीच अचानक मनोज पासवान और उनके परिजन आकर मारपीट करने लगे. इसी बीच हमारे परिजनों को भी घायल कर दिया गया. घटना के संबंध में थाना प्रभारी रंजीत कुमार यादव ने कहा कि मारपीट के दौरान घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को मनोज पासवान व उसके परिजनों द्वारा पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया गया. 5 महिला व 3 पुरुषों को पकड़ कर पुलिस थाना लाई है. वहीं हमला करने वाले दूसरे लोग भागने में सफल रहे. उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने वाले लोग बचेंगे नहीं. इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जल्द ही उन लोगों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/WhatsApp-Image-2023-07-25-at-20.40.33-1.jpg"

alt="" width="600" height="320" /> इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-villagers-rally-against-manipur-and-ankua-incident-burnt-pms-effigy/">नोवामुंडी

: मणिपुर व अंकुआ कांड के विरोध में ग्रामीणों ने निकली रैली, पीएम का पुतला फूंका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही