Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामूः  निजी ट्रस्ट बनाकर ठाकुरबाड़ी मंदिर की जमीन कब्जाने की हो रही कोशिश, विरोध में उतरे ग्रामीण

Medininagar: पलामू के मेदिनीनगर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर को कब्जाने की साजिश रची जा रही है. देखरेख व रख रखाव के लिए बनी मंदिर विकास समिति आज भी यह काम करने में सक्षम है. लेकिन दो लोग हैं, जो निजी ट्रस्ट बनाकर मंदिर पर कब्जा करना चाहते हैं.  मंदिर विकास समिति के पदाधिकारियों ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर जैसे धार्मिक व सार्वजनिक आयोजन स्थल पर शिव ध्यान तिवारी शिक्षक और वामपंथी नेता रुचीर तिवारी अपनी रोटी सेंकना चाहते हैं.  आरोप है कि इन दोनों के द्वारा गुपचुप तरीके से मंदिर का ट्रस्ट बनाकर कब्जा जमाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि मंदिर पूरे गांव की संपत्ति है. इसमें किसी का एकाधिकार जायज नहीं है. ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक शिव ध्यान तिवारी और वामपंथी नेता रुचीर तिवारी द्वारा गुपचुप तरीके से मंदिर का ट्रस्ट बनाने का प्रयास किया जा रहा है. उनकी यह कोशिश गलत है और ग्रामीणों के बीच भेदभाव पैदा करने वाला है. वर्तमान मंदिर विकास समिति जो मंदिर के विकास कार्य के संचालन में एक मिशाल कायम किया है, उसके विपरीत जाकर कमेटी की एकजुटता में सेंधमारी करने का प्रयास किया जा रहा है. जो ठीक नहीं है. 
धरोहर पर संकट बता कर अपनी रोटी सेंकना चाहते हैं दो लोग. मंदिर पूरे गांव की संपत्ति, किसी का एकाधिकार जायज नहीं. मंदिर विकास समिति वर्षों से कर रहा मंदिर का रखरखाव.
ग्रामीणों ने शिवध्यान तिवारी व रूचिर तिवारी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि दोनों के द्वारा मंदिर की करोड़ों की परिसंपत्तियों पर कब्जा करने के लिए निजी ट्रस्ट बनाने का प्रयास किया जा रहा है. शिवध्यान तिवारी और रुचीर तिवारी सक्रिय होकर पूरे गांव में झुठ-सच बोलकर, भोले भाले ग्रामीणों को बरगलाने का काम कर रहे हैं. यहां तक की गलत मानसिकता के साथ कुछ लोगों का हस्ताक्षर करवाकर गोपनीय रूप से ट्रस्ट बनाने के कार्य को मूर्तरूप देने में जुट गये हैं. उन दोनों की इस गलत मानसिकता से ग्रामीणों में नाराजगी है और लोग इसका पूरजोर विरोध कर रहे हैं. ग्रामीण अपने पूर्वजों की धरोहर की रक्षा के लिए पूरी तरह से एकजुट है. ग्रामीणों का कहना है कि इन लोगों के द्वारा मंदिर के 1.39 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है. मंदिर कमेटी के द्वारा जब भी अवैध कब्जा मुक्त कराने की दिशा में सक्रियता बढ़ाई जाती है, तो अवैध कब्जाधारी उक्त लोगों द्वारा मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है. यहां तक की मंदिर कमेटी के सदस्यों के उपर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं. कई बार मारपीट भी किया गया है.  ग्रामीणों का कहना है कि उपरोक्त दोनों लोगों का कुत्सित प्रयास कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा. संवाददाता सम्मेलन में मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष विजय तिवारी अधिवक्ता, ललन तिवारी, सुनील तिवारी, अजय तिवारी, मुरारी तिवारी, बसंत तिवारी, विवेकानंद त्रिपाठी, युगल किशोर तिवारी, यशवंत तिवारी, अशोक तिवारी, बृजमोहन तिवारी, उमेश तिवारी, अजय तिवारी, श्रीराम चरित मानस यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष दिलीप तिवारी, मंटू, सामाजसेवी दीपक तिवारी, नवीन तिवारी, अभिषेक तिवारी, अखिलेश तिवारी, दिलीप त्रिपाठी, मनीष तिवारी रिंकू, प्रवीण तिवारी बंटू, आलोक पांडेय, रौशन तिवारी, रिंकू पांडेय, मिंटू तिवारी, आलोक तिवारी, मनीष पांडेय, बबलू तिवारी, शशि तिवारी, यशवंत तिवारी अधिवक्ता, अनुपम तिवारी व कमल किशोर तिवारी, पंकज तिवारी, राकेश तिवारी, अप्पू तिवारी, अजित तिवारी, अमित तिवारी व अशुतोष तिवारी रेड़मा गांव के कई लोग उपस्थित थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही