Search

 
 
 

पलामू : अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा, सात यात्री घायल, दो रेफर

 
Hussainabad (Palamu) :   हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग पर गम्हरिया गांव के नाग बाबा के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में ऑटो में सवार सात लोग घायल हो गये. घायलों में कृत रजवार (70 वर्षीय), कबूतरी देवी (65 वर्षीय), लखन चौहान (60 वर्षीय), सुकुल पासवान, काजल कुमारी (16 वर्षीय), उनिता कुमारी (17 वर्षीय) और मधु कुमारी (17 वर्षीय) शामिल हैं. सभी को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से लखन चौहान व सुकुल पासवान की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने रेफर कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि ऑटो सवारी लेकर जपला की ओर आ रहा था. उसी क्रम में कुत्ता सड़क पर आ गया. जिसको बचने के क्रम में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/428645e8-494d-49de-8926-701852f2ae4f.jpeg"

alt="" width="1280" height="720" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही