Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : ऑर्केस्ट्रा में नाचने को लेकर बाराती-शराती आपस में भिड़े, 5 घायल, 2 की हालात गंभीर

Palamu :   शादी समारोह में ऑर्केस्ट्रा में नाचने को लेकर बाराती और शराती आपस में भिड़ गये. यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले. जिसमें 5 लोग घायल हो गये. जबकि 2 की हालत नाजुक बनी हुई है. मार-पीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो के अनुसार, कुछ लोग बाराती पार्टी को बेरहमी से लाठी-डंडे से पिट रहे हैं. यह वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है. (पढ़ें, धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-major-accident-averted-fire-broke-out-in-a-moving-car-people-narrowly-escaped/">धनबाद

: बड़ा हादसा टला, चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग)

गढ़वा से भुसही गांव के लालू सिंह के यहां आया था बारात 

बताया जाता है कि दो दिन पहले गढ़वा के डाला ओबरा गांव से पलामू के सदर थाना क्षेत्र स्थित भुसही गांव में लालू सिंह के घर बारात आयी थी. बारात में आर्केस्ट्रा था. इसमें नाचने को लेकर गांव वाले और बाराती आपस में भिड़ गये. जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे से जमकर मारपीट हुई. जिसमें 5 लोग घायल हो गये. जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इसे भी पढ़ें : दर्दनाक">https://lagatar.in/painful-road-accident-in-guwahati-seven-engineering-college-students-died/">दर्दनाक

: गुवाहाटी में सड़क हादसा, इंजीनियरिंग कॉलेज के सात छात्रों की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही