Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू: बाराती गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, 4 लोग हुए घायल

Palamu: पलामू जिला के बरवाडी गांव के पास गुरुवार की रात 9 बजे एक चारपहिया बाराती वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिससे 4 लोग घायल हो गए जबकि एक व्यक्ति को हल्की चोट आई. सभी घायलों का इलाज हुसैनाबाद के अनुमंडलीय अस्पताल में किया जा रहा है. घटना को लेकर लोगों ने बताया कि बिहार के रोहतास जिले के बरइचा से झारखंड के गढ़वा जिला के बिश्रामपुर में  बारात जा रही थी. तभी जपला दगवार मुख्य पथ पर बरवाडीह के पास चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिली. ग्रमीणों की मदद से सभी को अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया. जहां डॉक्टरों ने गंभीर रुप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदनीनगर रेफर कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Untitled-33.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
इसे भी पढ़ें: देश">https://lagatar.in/yellow-alert-issued-for-thunderstorm-and-heavy-rain-in-many-states-of-the-country/">देश

के कई राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी-वज्रपात का येलो अलर्ट जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही