Search

 
 
 

पलामू : बीडी राम ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं संग की बैठक

 
Hussainabad (Palamu) : भाजपा की हैदरनगर एवं मोहम्मदगंज मंडल के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की गुरुवार को बैठक आयोजित की गई. बैठक में सांसद सह पलामू लोकसभा सीट से प्रत्याशी विष्णु दयाल राम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी जो कहती है, वही करती है. इस पार्टी के अंदर ही चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बन कर देश की खोयी हुई प्रतिष्ठा को वापस लाने के लिए पूरी ईमानदारी से लगा है. बूथ स्तर के कार्यकर्ता पार्टी के लिए सबसे महत्वपूर्ण होते हैं. हैदरनगर में बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उमेश चंद्र शिव एवं मोहम्मदगांज में मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह ने किया. प्रदेश कार्य समिति सदस्य विनोद सिंह, कर्नल संजय सिंह, रवींद्र सिंह, प्रफुल्ल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता रामप्रवेश सिंह एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामेश्वर राम, सीबी रमन सिंह, मानिक शर्मा, कामेश्वर सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला सोशल मीडिया प्रभारी सोमेश सिंह, हुसैनाबाद मंडल अध्यक्ष अजय गुप्ता, सांसद के निजी सचिव अलख दुबे, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, अखिलेश मेहता, डॉ. अजय जायसवाल, संतोष सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुशुम देवी, प्रदीप सिंह, ईश्वरी पांडे, श्याम बिहारी सिंह, विजय राम, रूपेश कुमार एवं काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : केंद्र">https://lagatar.in/central-government-gives-z-category-security-to-sita-soren/">केंद्र

सरकार ने सीता सोरेन को दी जेड श्रेणी की सुरक्षा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही