Search

 
 
 

पलामू : धान क्रय केंद्र का बीडीओ और सीओ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया उद्घाटन

 
Ranjit Kumar Hariharganj (Palamu) :  हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र के बेलौदर पंचायत स्थित खाप कटैया पैक्स में खरीफ विपणन वित्तीय वर्ष 2021-22 के तहत धान अधिप्राप्ति को लेकर  मंगलवार को क्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया. क्रय केंद्र का उद्घाटन बीडीओ जयप्रकाश नारायण तथा सीओ बासुदेव राय ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. इस मौके पर वर्ष 2021-2022 के लिए सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य साधारण 2050 रुपये प्रति क्विंटल पर किसानों से धान क्रय किया जाएगा.  वहीं अधिकारियों ने किसानों से पैक्स के माध्यम से ही किसानों से धान की विक्री करने की अपील की. इस अवसर पर खाप कटैया पैक्स अध्यक्ष धनंजय सिंह उर्फ गुडू सिंह एटीएम प्रवीण जहां सांसद प्रतिनिधि अरूण मिश्रा झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अमित  कुमार सिंह सुदय सिंह अमरेश सिंह राघव सिंह प्रदीप सिंह सीताराम सिंह रामप्रवेश सिंह  श्याम बिहारी सिंह राघव पाण्डेय राजेंद्र सिंह सुरेंद्र प्रजापति सहित कई लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही