Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : बाइक रैली में शामिल हुए बीडीओ, मतदाताओं को किया जागरूक

Patan, Palamu:  लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत वोटिंग के लिए बाइक रैली निकाली गयी. पाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार झा ने प्रखंड के कर्मियों के साथ बाइक रैली में शामिल हुए. इस दौरान मतदाताओं को वोटिंग के लिए जागरूक किया गया. बाइक रैली प्रखंड कार्यालय से निकली जो पाटन चौक होते हुए सेमरी पुल तक पहुंची. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि यह रैली मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निकाली गई है. मतदाताओं को देशहित में वोटिंग करना चाहिए. शत प्रतिशत वोटिंग के उद्देश्य से यह रैली निकल गई. मौके पर बीपीओ मनरेगा स्वीटी सिन्हा, सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर धीरज कुमार, लेखा सहायक दीपक तिवारी, पीएम आवास प्रखंड समन्वयक शिवम कुमार, बीएल डब्लू मनोज कुमार, अजीत मेहता, श्रीकांत कुमार मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-instructions-to-deposit-licensed-weapons-by-april-15/">सिमडेगा

: लाइसेंसी हथियार 15 अप्रैल तक जमा करने का निर्देश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही