Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामूः प्रचार थमने से पहले मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह ने मेदिनीनगर में किया रोड-शो

चुनाव प्रचार शनिवार की शाम से बंद हो गया. प्रचार थमने से पहले मेदिनीनगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह ने हमीदगंज स्थित अपने आवासीय कार्यालय से रोड-शो निकाला. रोड-शो में बड़ी संख्या युवा, महिलाएं व बुजुर्ग शामिल हुए.
Advertisement
Advertisement

Medininagar : नगर निकाय चुनाव में मतदान 23 फरवरी को होना है. चुनाव प्रचार शनिवार की शाम से बंद हो गया. प्रचार थमने से पहले मेदिनीनगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह ने हमीदगंज स्थित अपने आवासीय कार्यालय से रोड-शो निकाला. रोड-शो में बड़ी संख्या युवा, महिलाएं व बुजुर्ग शामिल हुए. पूरे मार्ग में समर्थकों का उत्साह व जोश देखने लायक रहा.

 

यह पैदल मार्च साहित्य समाज चौक, बाजार क्षेत्र, कनीराम चौक, जय भवानी संघ चौक, पंचमोहन इंजीनियरिंग रोड, जिला स्कूल चौक, छाहमोहन चौक, बेलवाटिका स्टेशन रोड, नवा टोली, कचहरी, जेल गेट होते हुए वापस कार्यालय आकर समाप्त हुआ. रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पूनम सिंह का स्वागत किया. रोड-शो में सुरेंद्र सिंह, मनोज सिंह, राजेंद्र सिन्हा, अविनाश देव, सोनू सिद्दीकी, प्रिंस सिंह, चंद्रशेखर आजाद समेत बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही