Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : आवास योजना के लाभुक महंगे दाम पर बालू लेने को विवश

Advertisement
Advertisement
Medninagar : पलामू में  बालू घाट की नीलामी नहीं होने के कारण बालू माफिया की मनमानी बढ़ गयी है. इसका सीधा असर आवास योजना के लाभुकों को पर पड़ रहा है. आवास योजना के लाभुकों ने बताया कि महंगे दाम पर बालू लेने पर विवश हैं. लाभुकों ने बताया कि एक तरफ सरकार द्वारा जल्द से जल्द आवास पूर्ण करने का निर्देश दिया जा रहा है, पर बालू उपलब्ध नहीं होने के कारण आवास पूर्ण नहीं कर पा रहे हैं. जल्द से जल्द आवास योजना पूर्ण करने का निर्देश मिलने के बाद अब बालू माफियाओं से ऊंचे दाम पर बालू लेने पर विवश हैं.

पलामू में 3 घाटों पर नीलामी की प्रक्रिया पूरी

इस संबंध में पलामू डीसी से बात करने पर उन्होंने बताया कि पलामू में लगभग 40,000 आवास आवंटन किये गये हैं. इसे समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है. बालू के संबंध में उन्होंने बताया कि पलामू में 3 घाटों पर नीलामी की प्रक्रिया पूरी कर बालू उठाव किया जा रहा है. शेष जगह पूर्व की भांति प्रखंड स्तरीय अंचलाधिकारी के पास आवेदन देकर बालू व्यवस्था कराने की बात की गयी है, ताकि समय से आवास योजना को पूर्ण किया जा सके. वर्तमान में यह व्यवस्था पांकी अंचल में है.

बालू माफिया से सांठगांठ

पलामू में बालू माफियाओं द्वारा रात में प्रशासनिक मिलीभगत से बालू का उठाव कर भंडारण कर दूसरे राज्य एवं योजना के लाभुकों को ऊंचे दाम में दिया जा रहा है. समय-समय पर प्रशासनिक पदाधिकारी द्वारा छापामारी कर बालू को जब्त भी किया जा रहा है. पर बाद में बालू माफिया की सांठगांठ से बालू का उठाव कर लिया जाता है. इसे भी पढ़ें – मोरहाबादी">https://lagatar.in/jpsc-candidates-agitating-in-morhabadi-disappeared-since-midnight/">मोरहाबादी

में आंदोलनरत जेपीएससी अभ्यर्थी आधी रात से गायब
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही