Search

 
 
 

पलामू: मुसीखाप में भगवान विश्वकर्मा मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन

 
Medininagar: पांडू प्रखंड के मुसीखाप में शुक्रवार को भूमि पूजन हुआ. यहां पर शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा का मंदिर बनाया जाएगा. विश्वकर्मा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा के नेतृत्व में भूमि दानकर्ता के परिवार ललन शर्मा ने भगवान श्री विश्वकर्मा के मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया. प्रमोद ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए स्व. रामप्यारी शर्मा के वंशज के द्वारा भूमि दान की गई है. जिस पर सर्वसमति से विश्वकर्मा समाज के द्वारा मंदिर निर्माण की सहमति बनी थी. जिसका आज भूमिपूजन किया गया. बताते चलें कि इस मंदिर का निर्माण विश्वकर्मा समाज के अलावे अन्य सभी ग्रामीणों कि सहयोग से कराया जाएगा. जिसके लिए पांडू प्रखंड समेत अन्य क्षेत्र के लोगों से सहयोग ली जाएगी. यह मंदिर भव्य एवं कलाकृतियों से सुसज्जित होगा. मौके पर लव कुमार विश्वकर्मा, झमन मिस्त्री, छोटन शर्मा, परीखा शर्मा, गणेश शर्मा, ललन शर्मा, श्रवण शर्मा, राजेन्द्र कुमार शर्मा, अनिल शर्मा, प्रमोद शर्मा, नागेन्द्र शर्मा, रामजबीत प्रजापति, राजेश यादव, सुनेश्वर प्रजापति, निराला प्रजापति, निर्भय प्रजापति, सत्यम शर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – LG">https://lagatar.in/on-instructions-of-lg-acb-team-reached-kejriwals-residence-to-investigate-the-allegations-of-bjps-offer-of-rs-15-crore-each/">LG

के निर्देश पर एसीबी की टीम भाजपा के 15-15 करोड़ रुपये के ऑफर के आरोपों की जांच के लिए केजरीवाल के आवास पर पहुंची
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही