Search

 
 
 

पलामू : पुलिस रोक रही थी ट्रैक्टर, भागने के चक्कर में बाइक सवार की ले ली जान, विरोध में सड़क जाम

 
Patan (Palamu ): पाटन थाना क्षेत्र के नवाडीह पड़वा पाटन सड़क पर बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. घटना में बाइक सवार 40 वर्षीय उपेंद्र पांडे उर्फ लूलू पांडे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं ट्रैक्टर से चालक मौके से फरार हो गया. भागने के दौरान ट्रैक्टर ने एक महिला को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. महिला को इलाज के लिए मेदिनीनगर भेजा गया है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और हंगामा करने लगे.

पुलिस रूकवा रही थी ट्रैक्टर, भागने के दौरान बाइक में मारी टक्कर

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि पड़वा पुलिस बालू लदे ट्रैक्टर को रूकवा रही थी. इसी दौरान उताकी की ओर से बालू लेकर एक ट्रैक्टर आ रहा था. पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर को तेजी से भगाकर ले गया. भागने के दौरान ट्रैक्टर ने नवाडीह से बाइक से अपने गांव लौट रहे  उपेंद्र पांडे उर्फ लूलू पांडे को धक्का दिया. जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. भागने के दौरान ट्रैक्टर ने खेत से अपने घर लौट रही नवाडीह उताकी निवासी 60 वर्षीय कलावती देवी को भी चपेट में ले लिया. जिससे वह घायल हो गई.

ग्रामीणों ने की सड़क जाम, पुलिस को करना पड़ा विरोध का सामना

आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस की गाड़ी को भी रोक दिया. पुलिस को भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. घटना की सूचना मिलने ही पाटन पुलिस इंस्पेक्टर रामा शंकर पटेल, पाटन थाना प्रभारी लाल जी, पड़वा थाना प्रभारी सीएस यादव, पाटन किशनपुर,पड़वा पुलिस समेत एएसआई सुनील चौधरी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने की कोशिश की. उधर घटना की सूचना मिलने पर पाटन पश्चिमी के जिला परिषद सदस्य जय शंकर कुमार सिंह उर्फ संग्राम सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjps-operation-santhal-after-sita-now-lobin-hembram-is-on-target/">भाजपा

का ऑपरेशन संथाल : सीता के बाद अब लोबिन हेंब्रम हैं निशाने पर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही